सहारनपुर में भारत-भारती उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
इस दौरान वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण और देश की एकता-अखंडता में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह सरदार पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया था। वक्ताओं ने आज के युवाओं से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
भारत-भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय भाई पत्रालय और उत्तर प्रदेश मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए प्रांतीय संयोजक डॉ. गोकरण दत्त शर्मा एडवोकेट और उनकी टीम को बधाई दी। इस मौके पर विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेन्द्र निम, पूर्व मंत्री सुरेश गंगवार, मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत राणा और महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।
रिपोर्ट Naim.sagar






