Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद के आवास पर ED की छापेमारी…

रांची, झारखंड: मंगलवार को ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर छापेमारी की है। अंबा प्रसाद अपने ने रांची स्थित आवास पर थी। सुबह में ईडी की टीम आ धमकी ईडी की टीम ने विधायक के रांची के आवास सहित 17 ठीकानों पर छापेमारी की है। बताते चले बड़कागांव से विधायक अंबा प्रसाद पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू की बेटी है। सूत्रों के अनुसार विधायक और उनके सहयोगी के ठिकानों पर ट्रांसफर, पोस्टिंग, जमीन घोटाला, बालू समेत अन्य मामलों को लेकर कार्रवाई की जारी रही है। वही, बिरसा चौक रांची में हजारीबाग सदर सीओ शशिभूषण सिंह के घर भी ईडी की छापेमारी चल रही है।
इस छापेमारी के बाद अंबा प्रसाद को हजारीबाग से लोकसभा की टिकट पर भी संशय हो गया है। सूत्रों के अनुसार हजारीबाग लोकसभा सीट पर कांग्रेस अंबा प्रसाद को उतारने वाली है। अंबा प्रसाद ने इसके लिए काफी दिनों से मांग रखी थी।

Share
Now