Home / Updates / EC बनाम राहुल गांधी: “अब बचने का कोई रास्ता नहीं!” – जानें क्या है पूरा मामला…..

EC बनाम राहुल गांधी: “अब बचने का कोई रास्ता नहीं!” – जानें क्या है पूरा मामला…..

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए उनके लगाए आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। राहुल गांधी ने लोकसभा में चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे, लेकिन CEC का कहना है कि सिर्फ प्रेजेंटेशन में कुछ आंकड़े दिखा देने से सच्चाई नहीं बदलती—वो भी जब आंकड़े चुनाव आयोग के नहीं हों। उन्होंने राहुल को दो टूक कहा कि या तो सात दिन में हलफनामा दें या फिर देश से माफी मांगें, क्योंकि “अब तीसरा कोई रास्ता नहीं बचा है।” बिहार में मतदाता सूची को लेकर उठे विवादों पर उन्होंने साफ किया कि चुनाव से पहले लिस्ट को अपडेट करना आयोग की कानूनी ज़िम्मेदारी है, और इसमें किसी तरह की ‘जल्दबाज़ी’ नहीं की गई है।

ALSO READ : https://expressnewslive.tv/flood-in-kathua-7-killed-5-injured-due-to-cloudburst/

डुप्लिकेट वोटर ID को लेकर भी उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। ज्ञानेश कुमार के मुताबिक, दो तरह की गड़बड़ियां होती हैं—एक, जब दो अलग-अलग लोगों के EPIC नंबर एक जैसे होते हैं, और दूसरी, जब एक ही व्यक्ति के नाम अलग-अलग जगहों पर दर्ज होते हैं। उन्होंने बताया कि मार्च 2025 में ऐसे करीब 3 लाख मामलों की पहचान की गई थी और उन सभी के नंबर बदले जा चुके हैं। उन्होंने यह भी माना कि 2003 से पहले तकनीकी सीमाओं के चलते यह दिक्कतें ज़्यादा थीं, लेकिन आज के डिजिटल दौर में लोग आसानी से अपना डेटा अपडेट कर सकते हैं। आयोग ने भरोसा दिलाया कि कोई भी वैध मतदाता लिस्ट से बाहर न हो, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उनका साफ संदेश था—“चुनाव आयोग मतदाताओं के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।”

Tagged:
[post-views]
Share
Now