Home / Updates / डंपर ने बाइक में मारी टक्कर महिला को कुचला हुई मौत

डंपर ने बाइक में मारी टक्कर महिला को कुचला हुई मौत

(हमीरपुर )सुमेरपुर थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव के पास अरतरा मोड़ पर बाइक सवारों को डंपर ने टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों का एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां एक की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए था।
बिवांर थानाक्षेत्र के धनपुरा गांव निवासी चंद्रपाल वर्मा (40) कुरारा निवासी अपनी मौसी किशोरी देवी (60) व मौसा महावीर (62) को बाइक से लेकर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव रिश्तेदारी में गया हुआ था। बुधवार को सुबह करीब 11:30 बजे जब यह वहां से वापस आ रहे थे। तभी हाईवे पर अरतरा मोड़ के पास ही कबरई की ओर जा तेज रफ्तार डंपर ने इन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिर गए और डंपर महिला को कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई,जबकि महावीर व चंद्रपाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से महावीर को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

रिपोर्ट : दीपक यादव

[post-views]
Share
Now