Home / Updates / चित्रकूट -रामनगर ब्लॉक में जल भराव से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप

चित्रकूट -रामनगर ब्लॉक में जल भराव से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप

चित्रकूट – जनपद चित्रकूट के रामनगर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर में जल भराव से ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर घर जल योजना का काम सिर्फ दिखावे के लिए किया गया है, जिससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूली बच्चों का कहना है कि रास्ता ध्वस्त होने से विद्यालय आने-जाने में भारी समस्या होती है, जिससे वे अक्सर फिसल कर गिर जाते हैं और उनके ड्रास खराब हो जाते हैं।
ग्रामीण गुलाब सिंह का कहना है कि पांच वर्ष पूर्ण होने वाले हैं, लेकिन ग्राम विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता सम्बंधित कई बार शिकायत ग्राम प्रधान और विकास खंड अधिकारी से की गई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इससे साबित होता है कि जिम्मेदार अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

रिपोर्ट : संजय मिश्रा

[post-views]
Share
Now