Home / Breaking News / हीट वेव व भीषण गर्मी के कारण रसड़ा सीएचसी में उपचार कराने पहुंचे मरीज…

हीट वेव व भीषण गर्मी के कारण रसड़ा सीएचसी में उपचार कराने पहुंचे मरीज…

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया जनपद के रसड़ा में भी हीट वेव व भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी रहने से आम जन जीवन पूरी तरह प्रभावित होकर रह गया है। इस प्राकृतिक कहर से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। दोपहर में सड़कों पर निकलना लोगों के लिए चुनौती बन कर रह गया है। गर्म हवाओं एवं उमस ने हालत और खराब कर दिए हैं। दोपहर में बाजार सहित सभी चौराहों एवं तिराहों पर भीड़ काफी कम रह रही है। ग्रामीण क्षेत्र में भी दोपहर के समय गलिया सूनी दिखाई पड़ रही हैं। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, बुखार और उल्टी दस्त मरीजों की संख्या बढ़ने लगी हैं। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने और अधिक पानी पीने की सलाह दी है। भीषण गर्मी व और हीट वेव का यही असर और कुछ दिनों तक रहा तो स्थिति काफी भयावह हो सकती है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now