पिता का अवैध संबंध बेटे ने ली जान,अवैध संबंधों का खौफनाक हुआ …

खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के अमरौधा कस्बे से है। जहां सेवानिवृत शिक्षक और साथ रह रही युवती पर बुधवार की देर रात कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया।

चीख सुन उठे बुजुर्ग पिता पर भी वार कर दिया। हमले में युवती व बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि शिक्षक की हालत गंभीर है।

वही पुलिस अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। आपको बता दें युवती खुशबू पर रात में चाकुओं से हमला किया गया। इसमें शिक्षक रामप्रकाश और खूशबू की मौत हो गई।

डबल मर्डर की जानकारी पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। लोगों ने पुलिस को बताया कि विमल और खुशबू में संबंध थे। इसका परिवार के लोग विरोध कर रहे थे। कई बार समझाया भी गया।

पुलिस बोली- घटना में करीबियों का हाथ
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पास ही दशहरा रामलीला का मंचन चल रहा था, जिसके कारण रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।

घटना में करीबियों का हाथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक विमल द्विवेदी और युवती खुशबू में अवैध संबंध थे। उन्होंने हाल ही में तीसरी शादी की है ।


आरोपियों को कहना है कि पिता की चरित्रहीनता को देखते हुए घटना की गई है। सेवानिवृत्त होने के बाद पिता को मोटी रकम मिली थी, जिसे वो युवती पर उड़ा रहे थे।

इसको लेकर कई बार घर में विवाद भी हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Share
Now