Home / Local / ड्रीम इलेवन की लत ने बनाया अपराधी, जानिए पूरी खबर ……..

ड्रीम इलेवन की लत ने बनाया अपराधी, जानिए पूरी खबर ……..

पैसा कमाना हर किसी को पंसद है। लेकिन आज के जमाने में पैसा लोगो से अपराध करा रहा है। एक ऐसा मामला सामने आया है जंहा ड्रीम इलेवन की लत एक व्यक्ति को ऐसी लगी कि वह अपराधी बन गया और अब सलाखों के पीछे पहुंच गया।

आरोपी एक महिला का मोबाइल छीनकर भाग गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी ने बताया की उसे ड्रीम इलेवन में पैसा लगाने की लत लग गई थी।

लगातार गेम खेलने से वह सारा पैसा इसमें लगा चुका था। पैसे खत्म होने के चलते उसने मोबाइल चोरी कर लिया, जिसे बेचकर वह ड्रीम इलेवन में पैसा लगाना चाहता था।

महिला के पति कमल सिंह ने इस संबंध में रविवार को पुलिस को तहरीर दी। क्षेत्र में झपटामार की पहली घटना होने पर एसपी रेखा यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट को आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दो साल से ड्रीम इलेवन में रुपये लगा रहा है। अब तक वह इसमें करीब दो लाख रुपये लगा चुका है।

जिस पंचवटी होटल में वह नौकरी करता है वहां से कुछ दिन पहले मिले वेतन को भी वह ड्रीम इलेवन में लगा चुका है। अब उसके पास पैसे नहीं थे तो वह मोबाइल छीनकर भाग गया। इसे बेचकर वह ड्रीम इलेवन में पैसा लगाना चाहता था।

[post-views]
Share
Now