Home / News / राष्ट्रहित सर्वोपरि की सोच के प्रतीक थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी” *छगन माहुर

राष्ट्रहित सर्वोपरि की सोच के प्रतीक थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी” *छगन माहुर

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

सवाई माधोपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस एवं जयंती वर्ष के अवसर पर संस्मरण पक्ष (स्मरण पखवाड़ा) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छगन माहुर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। भाजपा द्वारा देशभर में उनके बलिदान दिवस और जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में संस्मरण पक्ष का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now