Home / News / डॉ. चरणदास महंत ने इस वर्ष जन्मदिवस न मनाने लिया फैसला….

डॉ. चरणदास महंत ने इस वर्ष जन्मदिवस न मनाने लिया फैसला….

कोरबा//छत्तीसगढ़ विधानसभा ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस वर्ष अपना जन्मदिवस 13 दिसंबर को नहीं मनाने का भावुक फैसला लिया है। उन्होंने हाल ही में परिवार के मुखिया और कुछ प्रिय मित्रों को खोने के गहरे सदमे के कारण उनका दिल बहुत उदास है, जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही उनके बेहद करीबी प्रदेश कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ का निधन हुआ था, जिसने उनके दुख को और बढ़ा दिया है।

  • व्यक्तिगत भेंट के बजाय करें सेवा कार्य : डॉ. चरणदास महंत
    डॉ. महंत ने अपने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों से विनम्र अपील की है कि वे उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने न आएं। उन्होंने कहा है कि वे जहाँ हैं, वहीं से उन्हें दिल से शुभकामनाएँ दें। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि संभव हो, तो उनके जन्मदिवस को सेवा दिन के रूप में मनाएं और कोई छोटा-सा नेक कार्य करें। इसके अंतर्गत किसी गरीब या जरूरतमंद की मदद करना, दान करना, एक पौधा लगाना, आदि सहित अन्य कार्य करे। उन्होंने भावुकता के साथ कहा की आपके द्वारा किया गया यह पुण्य कार्य मेरे लिए सबसे अनमोल तोहफा होगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now