Home / News / डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्रीय अधिकारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित

डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्रीय अधिकारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित

आज दिनांक 11.12.2025 को श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनों जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से गोष्ठी आयोजित की गई।

▶️ गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत अब तक की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित संज्ञान लेकर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

▶️ महोदय द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, बीट पुलिसिंग, पिंक बूथ, एंटी रोमियो स्क्वॉड एवं साइबर हेल्पलाइन के सुचारु संचालन पर भी जोर दिया। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाने, सोशल मीडिया के माध्यम से मिशन शक्ति के प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट नईम सागर

Tagged:
[post-views]
Share
Now