Home / News / ग्राम पंचायत गिधौरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं ग्राम सभा का आयोजन

ग्राम पंचायत गिधौरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं ग्राम सभा का आयोजन

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
करतला//विकासखंड करतला, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) अंतर्गत ग्राम पंचायत गिधौरी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें गांव के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके विचारों को अपनाते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर आयोजित ग्राम सभा में गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वच्छता, शिक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में प्रस्ताव रखे गए तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गिधौरी के सरपंच विज्ञानी कंवर, सचिव दिलचंद साहू, जनपद सदस्य बेद चंद्राकर, उपसरपंच मीता बाई कंवर, पंच गोपाल साहू,धन बाई चौहान, कचरा बाई, श्री राम कंवर,ब्रीज राम, रोजगार सहायक, आवास मित्र, पवन लहरे, छत्तू दास,एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने और गांव के समग्र विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
अंत में सरपंच विज्ञानी कंवर द्वारा सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now