जिला विधिक सेवा प्रधिकार बोकारो विधिक जागरूकता फेरी

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो कुमारी रंजना अस्थाना के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 17.09.2023 से 25.12.2023 तक चलने वाले 100 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान को लेकर आज दिनांक 07.11.2023 को चास प्रखंड के उत्कमित मध्य विद्यालय एवं चन्द्रवियारी प्रखंड के के उत्कमित मध्य विद्यालय सुर्यडीह में विधिक जागरूकता एवं प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें उपस्थित महिलायें, बच्चों को विशेष कर बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई साथ ही बाल मजदुरी, पोक्सो एक्ट आदी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

साथ ही 3 नवम्बर 2023 से 09 नवम्बर 2023 पुरे जिले में सप्ताह भर कानूनी जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाऐगा।

इस दौरान जागरूकता शिविर, लीगल एड ऑन व्कील्स, स्कुल, कॉलेजो में छात्रों के बीच और जेल, निरक्षण गृह, बाल सुधार संस्थानो में भी लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।

इस कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 07.11.2023 को चन्दनकियारी प्रखंड के हाई स्कुल चन्द्रा में छात्रों के बीच कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई जिसमें पारा लीगल वॉलेंटियर यदु महतो, रतिलाल कुम्भकार, दिगम्बर दुबे और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Share
Now