केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार हादसे का शिकार हो गईपटेल की कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
वही हादसे में एक व्यक्ति समेत 3 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा से जनसंपर्क कार्यक्रम निपटा कर नरसिंहपुर लौट रहे थे।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अन्य स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के दौरान प्रहलाद पटेल के पैर में भी मामूली चोट आई है।वहीं, उनको तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के कुछ देर बाद प्रहलाद पटेल दूसरे वाहन से नरसिंहपुर निकल गए। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे
यहां से प्रहलाद पटेल के जाने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी भी की गई। भाजपा कार्यकर्ता भी यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ नारे लगाते नजर आए।