झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
।।
बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गई। विशेष रूप से आभा कार्ड ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, टीकाकरण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार कल्याण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, क्षय रोग नियंत्रण, लाडो प्रोत्साहन अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की गई।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से आमजन तक पहुंचाई जाएं। उन्होंने टीकाकरण की शत-प्रतिशत उपलब्धि, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
👉जिला कलेक्टर संपर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाए,
👉नसबंदी महिलाओं के बकाया शुल्क आगामी सात दिवस पर जमा हो।
👉लाडो प्रोत्साहन योजना की जिला स्तरीय रैंकिंग प्रथम बनी रहें।
👉जिन ब्लॉक के आरसीएच गतिविधियों की रैंक कम है, उन पर विशेष शिविर लगाकर वहां पर टीकाकरण व अन्य कार्य करवाने के लिए बीसीएमओ को निर्देशित किया गया।
जिला कलेक्टर के निर्देश पर आई रेड का प्रशिक्षण दिया गया।
जिससे जिले में दुर्घटनाओं को रोकथाम व मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
👉मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा साजिद खान ने विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
सीएमएचओ ने बताया जिले में सभी चिकित्सालय में विशेषज्ञों द्वारा अपने संबंधित विभागों में ज्वाइन कर लिया गया है।
जिससे चिकित्सा सेवाएं और सुदृढ़ हो रही है।
जिला चिकित्सालय झालरापाटन में एकदिवसीय हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवाओं के लिए भी जिला कलेक्टर से निवेदन किया गया
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी माह में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की पुनः समीक्षा की जाएगी तथा सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में निम्न निर्णय लिये गए।
जिले में दो दिवसीय दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर
जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिले में कल से दो दिवसीय दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किए जाएंगे।
पुरूष नसबंदी पर 5000 नगद पुरस्कार का निर्णय
जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड के निर्देश पर पुरुष नसबंदी पर 5000 नगद पुरस्कार
दिया जाएगा जो 31 मार्च तक मान्य होगा।
जिला चिकित्सालय झालरापाटन में हर सप्ताह नसबंदी ऑपरेशन शिविर
आयोजित किये जाएंगे जिससे नसबंदी ऑपरेशन में ओर सुविधा व लक्ष्य पूरा किया जा सके।








