Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दीपका में गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य पर ठंडे पानी शरबत का वितरण,नगर पालिका अध्यक्ष हुए शामिल

ब्यूरो चीफ़ सुनील दास की खास रिपोर्ट

यह पर्व धैर्य, बलिदान, सहिष्णुता और सत्य के लिए संघर्ष का प्रतीक है : राजेंद्र सिंह राजपूत

कोरबा/दीपका- : श्री गुरु अर्जुन देव की शहीदी दिवस के अवसर पर पुराना गुरुद्वारा पाली रोड में शरबत पानी ठंडे पानी,चना, हलुआ प्रसाद का वितरण किया गया
जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत शामिल हुए और शरबत वितरण किया
जिसमें मुख्य रूप से मनी सिंह बाबा ,धनी सिंह,ज्ञान सिंह, दीपक अग्रवाल सहित सेवादार और संगत सम्मिलित हुए।

श्री गुरु अर्जन देव जी शहीदी पर्व सिख धर्म के पाँचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत की स्मृति में मनाया जाता है। यह पर्व सिख समुदाय के लिए अत्यंत पवित्र और श्रद्धा का प्रतीक है।
उनकी शहादत का यह पर्व हर वर्ष गर्मियों के समय में मनाया जाता है। इस दिन कीर्तन, अरदास और शरबत, चना प्रसाद की सेवा जैसे सेवा कार्य किए जाते हैं।

इस अवसर पर जिला कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री रमेश गुरुद्वान ,पार्षद संतोष निराला, पूर्व पार्षद गया चंद्रा,अनिल धीमान (नीलू), राजीव सिंह,गजेंद्र सिंह राजपूत उपस्थित थे।

Share
Now