गढ़पुरा को जिला बनाने की मांग तेज, बिहार विधान परिषद में उठी आवाज…

पटना। बिहार के ऐतिहासिक स्थल गढ़पुरा को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। बिहार विधान परिषद में माननीय सदस्य डॉ. उर्मिला ठाकुर ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से गढ़पुरा को जिला घोषित करने की अपील की है। डॉ. ठाकुर ने अपने निवेदन में बताया कि गढ़पुरा क्षेत्र भौगोलिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ा है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण प्रशासनिक सुगमता के लिए इसे अलग जिला बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने समस्तीपुर जिले के हसनपुर एवं बिथान प्रखंडों के कुछ भागों तथा बेगूसराय जिले के छौड़ाही, खेदावन्दपुर, चेरिया वरियारपुर, मझौल, नावकोठी, बखरी और गढ़पुरा प्रखंडों को मिलाकर नया जिला बनाने की मांग रखी। यह मांग अनुमंडल पदाधिकारी मंझौल, अनुमंडल पदाधिकारी बखरी, पुलिस महानिरीक्षक बिहार, आरक्षी अधीक्षक बेगूसराय एवं जिला प्रशासन के विभिन्न पत्राचारों के आधार पर रखी गई। इससे लगभग 20 लाख की आबादी को बेहतर प्रशासनिक सुविधा मिलने की संभावना है। बिहार सरकार के मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को इस संबंध में पत्राचार भेजा जा चुका है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाती है।

Share
Now