Home / News / Delhi pollution: हवा में घुला ज़हर, GRAP-3 के तहत सख्त कदम 5वीं तक स्कूल बंद ,जानें ताजा अपडेट

Delhi pollution: हवा में घुला ज़हर, GRAP-3 के तहत सख्त कदम 5वीं तक स्कूल बंद ,जानें ताजा अपडेट

दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर ज़हरीली हो चुकी है। मंगलवार सुबह औसतन AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। यानी अब हालात ऐसे हैं कि सुबह-शाम खुले में टहलना या बच्चों का बाहर खेलना भी सेहत के लिए खतरनाक हो गया है। लोगो की सांसो पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

GRAP-3 लागू, सख्त पाबंदियां शुरू

वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया है। इसके तहत निर्माण कार्य, तोड़-फोड़ और धूल फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। डीज़ल ट्रकों और पुराने वाहनों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाई गई है।

स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश

बच्चों की सेहत को देखते हुए पांचवीं तक के सभी स्कूलों को ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड में चलाने का निर्देश दिया गया है। इसका मतलब है कि जब हवा बेहद खराब होगी, तब छात्रों को घर से पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न भेजें।

दिल्ली की हवा फिलहाल सांसों पर भारी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में राहत की संभावना तभी है जब तेज़ हवाएं चलें या बारिश हो जाए। तब तक लोगों को एहतियात ही सबसे बड़ा बचाव है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now