नई दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ने यात्रियों के लिए उस वक्त खौफनाक माहौल बना दिया, जब उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट को इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। जैसे ही कॉकपिट क्रू को यह संकेत मिला, पायलट ने बिना देर किए विमान को मोड़ा और इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शुरू कर दी।
बता दे की यात्रियों के लिए ये कुछ पल बेहद डरावने थे, लेकिन पायलट की समझदारी से विमान को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। राहत की बात ये रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फ्लाइट AI2913, 31 अगस्त को टेक-ऑफ के बाद इंजन अलर्ट की वजह से तुरंत दिल्ली लौटा लाई गई। प्रोटोकॉल के मुताबिक इंजन को बंद किया गया और लैंडिंग कराई गई। अब विमान की जांच की जा रही है और यात्रियों को दूसरे विमान से इंदौर भेजा जा रहा है।






