कर्नाटक के यादगीर ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक सरकारी आवासीय विद्यालय की 9वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, गर्भवती होने के बावजूद स्कूल प्रशासन को इस बात का अंदाज़ा नहीं हुआ। छात्रा के अचानक दर्द उठने पर मामले का खुलासा हुआ। इस गंभीर लापरवाही के चलते शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। स्कूल की प्रिंसिपल, एक टीचर और हॉस्टल वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया है।
पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों के मुताबिक, छात्रा का यौन शोषण हुआ है, लेकिन आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल, पीड़िता और नवजात दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला स्कूल प्रशासन की बड़ी चूक और बालिकाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए, कर्नाटक आवासीय शैक्षणिक संस्थान सोसाइटी (KREIS) ने प्रधानाचार्य, वार्डन और दो टीचरों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.






