दिल्ली चुनाव परिणाम: आतिशी का सीएम पद से इस्तीफा, BJP का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? जाने…..

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने अपना इस्तीफा दिल्ली के राज्यपाल को सौंप दिया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती हैं, जो 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी का संकेत है।

अब सवाल यह है कि भाजपा दिल्ली का मुख्यमंत्री किसे बनाएगी? कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और वीरेन्द्र सचदेवा शामिल हैं। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली की सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है, इसलिए उनका नाम सबसे आगे चल रहा है।

बता दे की इसके अलावा, भाजपा कुछ अन्य नेताओं को भी कैबिनेट मंत्री बना सकती है, जिनमें कपिल मिश्रा, रेखा गुप्ता और आशीष सूद शामिल हैं। पूर्वांचल को साधने के लिए कपिल मिश्रा को मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि रेखा गुप्ता को महिला मंत्री बनाया जा सकता है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now