देहरादून के कारगी क्षेत्र में स्थित ए.आर. रहमान स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, अभिभावकों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने शिरकत की। समारोह का माहौल उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों की उम्दा परफॉर्मेंस को देखकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनकी सराहना की।
समारोह में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया, जिससे अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग मौजूद रहे, जिनमें शिक्षाविद, डॉक्टर, समाजसेवी, पत्रकार एडवोकेट जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल थे। सभी अतिथियों ने स्कूल के शैक्षणिक और सामाजिक योगदान की प्रशंसा की और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की उम्मीद जताई।
स्कूल के MD (हेड) डॉ. मुजीबुर रहमान के कार्यों की भी जमकर सराहना हुई। अपने संबोधन में डॉ. मुजीबुर रहमान ने कहा,
“हर गरीब बच्चे को शिक्षा देना मेरी जिम्मेदारी है। बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही मेरा संकल्प है।”
उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव बताते हुए कहा कि स्कूल आगे भी इसी उद्देश्य के साथ कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। पूरे समारोह में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और ए.आर. रहमान स्कूल के शैक्षणिक प्रयासों की खुलकर सराहना की गई।









