दिल्ली को जल्द ही एक नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर सकती है, जो दिल्ली के 48 विधायकों के साथ चर्चा करेंगे और मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनाएंगे।
वही इन पर्यवेक्षकों को केंद्रीय मंत्री, सांसद या भाजपा के वरिष्ठ नेता बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से दिल्ली वापस आ गए हैं और अब केंद्रीय नेताओं की बैठक होगी, जिसमें पर्यवेक्षकों की नियुक्ति होगी। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में एक मुख्यमंत्री सहित छह मंत्री होंगे, लेकिन किसी को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री के चयन से पहले विवादों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और यह देखा जाएगा कि कौन सा नेता उपराज्यपाल के साथ समन्वय कर दिल्ली के विकास को तेजी से करवा सकता है।
बता दे की मुख्यमंत्री दिल्ली के 48 विधायकों में से ही चुना जाएगा और मुख्यमंत्री के चयन से पहले दिल्ली की परिस्थिति का अध्ययन होगा। मंत्री पद में हर वर्ग को मौका दिया जाएगा, जिसमें महिला, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक वर्ग सहित अन्य को उचित मौका दिया जाएगा।
रिपोर्ट:- कनक चौहान