दीपक यादव हमीरपुर
(हमीरपुर )सुमेरपुर के ग्राम पंचायत दरियापुर के शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई सपा की पीडीए पंचायत में सपाइयों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अब इनकी विदाई का समय आ गया है। किसान नौजवान बेरोजगार छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। आप लोग उनके झूठे जुमलों से सावधान रहें।
गुरुवार को दरियापुर में शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई सपा की पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य दयाराम प्रजापति ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विदाई का समय आ गया है। इन सरकारों से देश एवं प्रदेश का किसान नौजवान बेरोजगार छात्र परेशान है और सड़कों पर उतरकर आंदोलन को मजबूर हो रहा है। खाद पानी बिजली का संकट खड़ा हो गया है। महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। चुनाव के दौरान आप लोग उनके झूठे जुमलों से सावधान रहें। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने की। पीडीए पंचायत को सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, विजय बहादुर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, अवधेश यादव, नंदकिशोर शिवहरे, अरुण यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान अवधेश यादव, परशुराम प्रजापति, ओपी सोनकर, रवि यादव, नरेश प्रजापति, सलीम सिद्दीकी, गया प्रसाद अनुरागी आदि मौजूद रहे।






