संवाददाता जीके कुर्रे जिला सक्ति CG
थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.)
डभरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए दबिश देकर कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 03 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद सामग्री:
- समीर भारद्वाज पिता संतोष भारद्वाज उम्र 20 साल ग्राम मेधापाली थाना डभराके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1000 रू. एवं मोटर सायकल कीमती 50000 रू. जप्त
- परमेश्वर उर्फ प्रदीप यादव पिता गुरु प्रसाद यादव उम्र 19 साल ग्राम मेढ़।पाली थाना डभरा के कब्जे से 15 लीटर शराब कीमती 1500 रु जप्त
- साहिल भारद्वाज पिता संतोष भारद्वाज उम्र 18 साल ग्राम मेधापाली थाना डबरा के कब्जे से 15 लीटर शराब कीमती 1500 रु जप्त
कुल बरामद: 40 लीटर कच्ची महुआ शराब
अनुमानित कीमत: ₹4000/-
मोटर सायकल कीमती 50000 रु.
घटना का विवरण:
थाना प्रभारी डभरा द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु विशेष मुखबिर तैनात किए गए थे। दिनांक 17.08.2025 को सूचना प्राप्त हुई:
सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹4000/-) मोटर सायकल कीमती 50000 को जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 17.08.2025 को माननीय न्यायालय में रिमांड प्रस्तुत किया गया।
कार्यवाही में विशेष योगदान देने वाले अधिकारीगण:
स उ नि लखपति प्रधान
आरक्षक धनेश्वर दिवाकर, एकेश्वर चंद्रा
डभरा पुलिस की यह कार्यवाही क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध उसकी कड़ी निगरानी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस प्रकार की कार्यवाहियाँ भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।






