Home / Updates / यूट्यबर एल्विश यादव के घर बदमाशों ने बरसाई गोलियां! 20 राउंड से ज्यादा…..CCTV खंगाल रही पुलिस….

यूट्यबर एल्विश यादव के घर बदमाशों ने बरसाई गोलियां! 20 राउंड से ज्यादा…..CCTV खंगाल रही पुलिस….

बिग बॉस विनर, फेमस यूट्यूबर और एक्टर एल्विश यादव के घर पर गुरुग्राम के सेक्टर 57 में तड़के करीब 5:30 से 6 बजे के बीच जोरदार फायरिंग हुई. घर के पास बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश आए और दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए. अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि एल्विश उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थे.

मामला क्या है? एल्विश यादव अपने यूट्यूब और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए काफी मशहूर हैं. फायरिंग के बाद तुरंत गुरुग्राम पुलिस के बड़े अधिकारी वहां पहुंचे और जांच शुरू की. वारदात के समय घर में मौजूद रहने वालों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने पूछताछ की. बताया जा रहा है कि उनके घर पर 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया है. अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है

[post-views]
Share
Now