मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक हो गई। जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी, जिसमें दूसरे पक्ष के पति-पत्नी को गोली लगी और वे जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज में लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पति-पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जिनका ईलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। जहां जख्मी महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गोली घायल महिला सरिता देवी के पेट में और उसके पति मधुरंजन वर्मा के हाथ में लगी है। घटना की सूचना पर पहुंची।पुलिस ने आरोपी दुसरे पक्ष के घर में छापेमारी कर एक दोनाली बंदूक और उसका 48 कारतूस के अलावा रिवाल्वर सिक्सर की 21 गोली बरामद किया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें गोली लगने की घटना साफ साफ कैद है। जख्मी मधु रंजन वर्मा ने बताया कि, पड़ोसी विजय शंकर गुप्ता उर्फ मुन्ना से सोमवार को रास्ते को लेकर कहा सुनी हुई थी,उसके बाद सब कुछ ठीक हो गया था। वह पांच फुट रास्ता देने को तैयार हो गए थे। इस दौरान हम अपने जमीन का बाउंड्री कराने के लिए मगंलवार को ग्रील लगवा रहे थे। जिसे पड़ोसी विजय शंकर गुप्ता रोकने लगे। तो हमने उनके बाउंड्री का चार ईंट गिरा दिया। जिसके बाद मुन्ना अपने छत पर गए और बंदूक ले कर आ गए। हम उनका फोटो खींचने लगे। मुझे अंदाजा नहीं था कि वह गोली चला देगा,लेकिन उसने गोली चला दी। पीड़ित ने बताया कि गोली उसके बांह में लगी है। उसके बाद पत्नी सरिता देवी सामने आई तो उसके ऊपर भी फायर कर दिया। गोली उसके सीने के नीचे में लगी है। इस संदर्भ में सदर एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मुहल्ले में गोली चलने की सूचना मिली।दो लोग जख्मी हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अभियुक्त के घर में छापेमारी की गई।छापेमारी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक हथियार और कुछ कारतूस बरामद किया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
