देश में कोरोना के तमाम रिकॉर्ड धराशाई- अब तक के 1 दिन में सबसे ज्यादा मामले-16 लाख के करीब पहुंची मरीजों की संख्या…..

  • देश में बुधवार को 52 हजार 479 मामले आए,
  • 32 हजार 886 लोग ठीक हुए और 776 लोगों की जान गई
  • 10 लाख से ज्यादा लोगों ने जीती कोरोना से जंग

भारत में कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि कई राज्यों को फिर से हफ्ते या दो हफ्ते की अवधि के लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ रहा है.देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 52 हजार 263 मरीज बढ़े। इस हफ्ते में यह दूसरी बार है जब संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार हुआ। इससे पहले 25 जुलाई को 50 हजार 72 मामले मिले थे।

अब तक 15 लाख 84 हजार 384 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 35 हजार के पार हो चुका है। देश में 10 लाख 6 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 8 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

महाराष्ट्र में 31 और त्रिपुरा में 4 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने बुधवार को बताया कि 1200 हेल्थ वर्कर्स के जरिए एक जरूरी हेल्थ सर्वे किया जाना है। इसे पूरा करने के लिए राज्य में लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है।

स्वस्थ मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंची भरी खबर

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की दहशत है, मगर इस बीच भारत के लिए राहत की खबर है। बुधवार को भारत में कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 10 लाख पार कर गई। भारत में जिस तेजी से कोरोना वायरस पांव पसार रहा है, वैसे हालात में रिकवर होने वाले मरीजों की यह संख्या बहुत बड़ी उम्मीद है। 

बुधवार की रात तक, पूरे भारत में 1,582,730 (64.4%) संक्रमितों में से 1,019,297 लोग इस बीमारी से उबर चुके थे, जबकि 33,236 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के कुल 528,459 सक्रिय मामले (कुल मामलों का 33.4%) हैं।

Share
Now