उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पाए गए कोरोना पॉजिटिव- ट्वीट कर दी जानकारी…

  • देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • मंगलवार सुबह ही जांच के लिए उनका सैंपल भेजा गया था।
  • जानकारी के मुताबिक उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं सामने आए हैं, वहीं उनकी पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है

नई दिल्ली। बड़ी खबर. कोरोना वायरस महामारी से हालात अभी भी गंभीर हैं. देश के गृह मंत्री अमित शाह और अन्‍य कई बड़े नेताओं के बाद अब उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रूटीन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें होम क्वारैंटाइन किया गया है। नायडू की उम्र 71 साल है। उनकी पत्नी उषा नायडू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।

वह फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में हैं। बता दें कि मुप्पवरपु वेंकय्य नायुडु 2002 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। केंद्र में विभिन्न विभागों के मंत्री पदों को भी सुशोभित कर चुके है। भारत के सत्ताधारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संघ ने 17 जुलाई 2017 को उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया।

Share
Now