Home / Updates / आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती हेतु दावा आपत्ति 02 जूलाई तक…

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती हेतु दावा आपत्ति 02 जूलाई तक…

करतला//महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति मांगा गया है। एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना विभाग के परियोजना अधिकारी द्वारा उक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत योग्यता एवं पात्रता के आधार पर आवेदकों को वरिष्ठता क्रम में सूची तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि सूची का प्रकाशन कर दावा आपत्ति के लिए 23 जून से 02 जूलाई तक आवेदन मंगाए गए है। दावा आपत्ति कार्यालयीन समय 11:00 से 5:00 बजे तक जमा परियोजना कार्यालय करतला में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now