कांग्रेस नेता का किन्नर से विवाद, लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने का दावा, जाने पूरा मामला…

खतौली नगर क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता का किन्नर से विवाद फिर सुर्खियों में आया है। कांग्रेस नेता के किन्नर के साथ आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में किन्नर कांग्रेस नेता पर उसके साथ अनैतिक संबंध बनाने, मकान कब्जाने, रुपये हड़पने के आरोप लगा रहा है।

कांग्रेस नेता के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने का दावा

इंटरनेट मीडिया पर मंगलवार को एक कांग्रेस नेता और किन्नर के आपत्तिजनक फोटो वायरल हुए। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें किन्नर कांग्रेस नेता पर पांच वर्ष तक उसके साथ अनैतिक शरीरिक संबंध बनाने की बात कह रहा है। किन्नर दावा कर रहा है कि कांग्रेस नेता उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहा है। चार वर्ष में बधाइयों के माध्यम से जुटाई गई कमाई को भी वह डकार गया। झांसा देकर उसका मकान भी कब्जा लिया है।

किन्नर ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। न्याय की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। यह मामला छह वर्ष पूर्व भी उछला था। उधर, कांग्रेस नेता का कहना है कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। इस मामले में मुकदमेबाजी के बाद समझौता हो गया था। विरोधी उनकी छवि धूमिल करा रहे हैं।

सुबोध शर्मा, जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा.

खतौली क्षेत्र के कांग्रेस नेता का मामला संज्ञान में आया है। उनके पदाधिकारी ने मामले में समझौता होने की जानकारी दी है। फिर भी मसले को गहराई से दिखवाया जा रहा है।

Share
Now