Home / Updates / भारत-पाक मैच पर विवाद: शुभम के परिजनों ने कहा…..

भारत-पाक मैच पर विवाद: शुभम के परिजनों ने कहा…..

कानपुर के पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिवार ने भारत-पाकिस्तान के आगामी क्रिकेट मैच पर अपनी नाराजगी जताई है। परिजनों का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलना उनके बेटे और अन्य शहीदों के बलिदान का अपमान है। शुभम की पत्नी ऐशान्या ने कहा, “यह मैच देशविरोधी है। कुछ ही महीनों में हमारे पति के बलिदान को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भुला दिया।”

शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि जिस देश के आतंकियों ने उनके बेटे को धर्म पूछकर मारा, उसी के साथ क्रिकेट खेलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। चाचा मनोज कुमार द्विवेदी ने सभी नागरिकों से अपील की कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच का बहिष्कार करें और शहीदों के सम्मान को याद रखें।

Tagged:
[post-views]
Share
Now