(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया। रसडा नगर क्षेत्र के मुंसफी से ब्रह्मास्थान जाने वाले मार्ग का नवनिर्माण कार्य आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल की पहल पर शुरू हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों को जर्जर सड़क से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
निर्माण कार्य के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों से सावधानी बरतने तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर मशीनों और निर्माण सामग्री की मौजूदगी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के नवनिर्माण से मुंसफी, ब्रह्मास्थान एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।







