Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

सपा पर निर्भर नहीं रहेगी कांग्रेस, देखिए सीटों को लेकर कांग्रेस बसपा और सपा का चुनावी समीकरण ……

इंडिया एलायंस अब सीटों के बंटवारे के स्तर पर बातचीत शुरू कर चुका है। इस बातचीत में सबसे ज्यादा दिक्कतें यूपी में आने वाली हैं।

यहां पर सपा कांग्रेस को पांच से सात सीटे देने के मूड में है। यदि ऐसा हुआ तो प्रदेश में यह गठबंधन टूट सकता है।

आपको बता दें अखिलेश यादव ने बीते दिनों बयान दिया कि उनकी पार्टी इंडिया एलायंस से सीटें मांगेगी नहीं बल्कि उसे देगी। उनके इस बयान को कांग्रेस के साथ हो रही सीट शेयरिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के घोसी और बागेश्वर सीटों को चुनाव परिणाम को लेकर दिए गए बयान के बाद राज्य स्तर पर दोनों पार्टियों के बीच में एक मौन तल्खी बनी हुई है।

कांग्रेस ने तीन कैटेगरी में पूरे यूपी को बांट रखा है। उसने 30 सीटें ऐसी चुनी हैं जहां पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ना चाहती है। वह इसे ए कैटेगरी की सीटें मान रही है। बी कैटेगरी की सीटें वह सीटें जहां पार्टी ने बीते चुनावों में सम्मानजनक सीटें पायी थीं। इनकी भी संख्या 30 है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कहते हैं कि पार्टी अपनी पूरी ताकत ए और बी कैटेगरी की सीटों में लगा रही है।

वही लोकसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलांगाना में चुनाव होने हैं। कांग्रेस इन चारों राज्यों में सत्ता में लौटने का दावा कर रही है। वह राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार में है।

Share
Now