Home / Politics / कांग्रेस का ट्वीट बना बवाल: ‘B से बिहार या बीड़ी?’… BJP बोली- अब होगा जवाब……

कांग्रेस का ट्वीट बना बवाल: ‘B से बिहार या बीड़ी?’… BJP बोली- अब होगा जवाब……

बिहार में चुनावी बुखार चढ़ चुका है। कभी SIR विवाद, तो कभी वोट चोरी के आरोप और अब मंच से पीएम मोदी पर आपत्तिजनक बातें माहौल लगातार गरमा रहा है। कांग्रेस की “वोट अधिकार यात्रा” में वो चेहरे नज़र आए, जो अक्सर बिहार और बिहारियों पर तंज कसते रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस की नीयत और दोहरे रवैये पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

GST विवाद से निकला नया तूफ़ान
इसी बीच मोदी सरकार के GST फैसले पर निशाना साधते हुए केरल कांग्रेस ने एक्स (X) पर ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसने बवाल खड़ा कर दिया। पोस्ट में लिखा था “बी से बीड़ी, बी से बिहार… अब यह पाप नहीं है।”
बस, यही लाइन विवाद की जड़ बन गई।

बीजेपी का पलटवार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बोलेकांग्रेस और उसके साथी बिहारियों के अपमान में मज़ा लेते हैं।” बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कहा“पीएम मोदी की मां को गाली देने के बाद अब कांग्रेस ने बिहार की तुलना बीड़ी से कर डाली!”

बिहार से कड़ा जवाब
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेतावनी दी“बिहार ज्ञान-विज्ञान की भूमि है। बिहार पर हमला मतलब पूरे देश का अपमान। इसका जवाब जनता देगी।” मंत्री अशोक चौधरी ने भी कहा“कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से बिहार विरोधी रही है।”

सोशल मीडिया पर गुस्सा
लोगों ने कांग्रेस को घेरते हुए लिखा“कांग्रेस बिहार के विकास से डरती है। अगर बिहार तरक्की कर गया, तो बाहर जाने वाले सस्ते मज़दूरों की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी।”

Tagged:
[post-views]
Share
Now