(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा (बलिया)। उत्तर प्रदश महोबा जिले में NEET परोक्षा की तैयारी कर रही एक दलित छात्रा के साथ हुए अपराध के खिलाफ राजनीतिक और सामाजिक आक्रोश बढ रहा है। इसी क्रममं बलिया के रसडा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और अनुसूचित जाति विभाग के जिला कार्यकारी अध्यक्ष परशुराम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन रसड़ा उपजिलाधिकारी रवि कुमार को सोंपा ज्ञापन में कांग्रेस ने्ताओं ने बताया कि कोचिंग से घर लौट रही दलित छात्रा का अपहरण कर उसे 16 दिनों तक प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसे नशीले इंजेकशन दिए गए, सिगरेट से दागा गया और चाकू से कई घाव दिए गए।अपराधियों ने डरा-धमकाकर जबरन फर्जी शादी का नाटक भी रचा।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष परशुराम और ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी कुमार सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से मांग की है कि इस कृत्य में शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ
फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम कार्रवाई की जाए
और उन्हें फांसी की सजा दी जाए ज्ञापन सौंपने वालों में अनुसूचित विभाग बलिया के कार्यकारी अध्यक्ष परशुराम , प्रेमचंद यादव, राहुल पांडे, सूर्यकांत यादव, मसूद अंसारी, उमाशंकर उपाध्याय, मनजीत सिंह, जितेंद्र पांडे, शिवजी तिवारी, अंजनी कुमार और प्रताप जायसवाल आदिल प्रमुख रूप से शामिल थे।







