जयपुर
परवीन मेहर को मिला राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में परवीन मेहर को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव परवीन मेहर ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष Imran Pratapgarhi और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार ने परवीन मेहर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि परवीन मेहर अपने अनुभव और मेहनत से संगठन को और अधिक मजबूत करेंगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
परवीन मेहर ने कहा कि वह अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को मजबूती से उठाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी






