Home / News / कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपलब्ध कराया वाहन, रेस्क्यू किए गए सर्प सुरक्षित अभयारण्य पहुंचाया

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपलब्ध कराया वाहन, रेस्क्यू किए गए सर्प सुरक्षित अभयारण्य पहुंचाया

सागर (मध्यप्रदेश)
लाल साहब लोधी

सागर 19 जुलाई 2026

शासन द्वारा सर्पदंश से बचाव एवं जनजागरूकता के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आमजन को सर्प दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने अथवा नुकसान पहुंचाने के बजाय प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू दल को सूचना देने तथा सर्पदंश की स्थिति में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में उपचार कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में सागर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से रेस्क्यू टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से पकड़े गए सर्पों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की कार्यवाही की गई। रेस्क्यू दल के पास अभयारण्य तक सर्पों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं था। इस जानकारी पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे सभी सर्पों को सुरक्षित रूप से अभयारण्य तक पहुंचाया जा सका। रेस्क्यू दल ने वाहन की सहायता से पकड़े गए सभी सर्पों को वन विभाग के सहयोग से उनके प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now