Home / Breaking News / जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग….

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग….

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला, जब खुद को “कॉकरोच जनता पार्टी” बताने वाले कुछ प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध जताने पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और इस्तीफे की मांग उठाई गई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है और छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रतीकात्मक तरीके से विरोध दर्ज कराया। मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह प्रदर्शन चर्चा का विषय बना रहा।
इसी दौरान एक युवक हाथ में हिट स्प्रे लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गया। युवक को देखकर वहां मौजूद आंदोलनकारियों ने आपत्ति जताई और उसे तुरंत वहां से हटाने की कोशिश की। कुछ देर तक मौके पर हल्की बहस भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।
जंतर-मंतर पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने पूरे मामले पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ और किसी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

Tagged:
[post-views]
Share
Now