Home / Updates / किश्तवाड़ में फटा बादल 50 लोगों की मौत 200 के करीब……

किश्तवाड़ में फटा बादल 50 लोगों की मौत 200 के करीब……

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता यात्रा मार्ग पर गुरुवार को बादल फटने से चारों ओर तबाही का मंजर फैल गया। अचानक आई इस आपदा में दो सीआईएसएफ जवानों समेत 46 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। करीब 120 लोग घायल हैं, जिनमें कई गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। तेज बारिश और बाढ़ के सैलाब ने कई मकानों को जमींदोज कर दिया, लकड़ी का पुल और पीएमजीएसवाई पुल बह गए। प्रशासन, सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। अब तक 50 से ज्यादा शव बरामद किए जा चुके हैं और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

ALSO READ : https://expressnewslive.tv/up-polices-brutality-shopkeeper-dies-after-barbaric-beating-by-outpost-in-charge-video-goes-viral/

डीडीसी चेयरपर्सन पूजा ठाकुर, जम्मू के आईजीपी, डीआईजी डीकेआर रेंज और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर डटे हुए हैं और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने पुंछ नदी में उफान आने के बाद निचले इलाकों से फंसी महिलाओं को सुरक्षित निकाला। नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने घटना को बेहद दुखद बताया और रेस्क्यू अभियान तेज करने की मांग की, वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से प्रशासन के साथ मिलकर हरसंभव मदद करने की अपील की।

Tagged:
[post-views]
Share
Now