रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट -: विकास खंड कर्वी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में रेड क्रॉस सोसाइटी चित्रकूट द्वारा 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण मुख्य अतिथि चिकित्साधिकारी डॉ तनुषा टी आर के द्वारा किया गया।
प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन भागीदारी के माध्यम से क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान किए जाने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा तृतीय चरण में पोषण पोटली वितरित की जा रही है इसके पूर्व भी संस्थान ने लगभग 370 क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की जा चुकी है। कार्यक्रम में उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राजेश सिंह द्वारा उपस्थित क्षय रोगियों को उनके इलाज के दौरान पोषण युक्त भोजन की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी गई, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अरुण पटेल ने उपस्थित मरीजों को विस्तार से घरेलू खानपान के तरीकों से टीवी इलाज को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर जानकारी प्रदान की गई साथ ही पोषण पोटली वितरण के उद्देश्य से अवगत कराया गया।
चिकित्साधिकारी डॉ तनुषा टी आर ने क्षय रोगियों को बताया कि घरेलू खान-पान के माध्यम से टीवी की बीमारी पर विजय पा सकते हैं उनके द्वारा यह भी कहा गया कि आप सहजन मुंनगा का सेवन करके आप अपने शरीर में खून की कमी को दूर कर शरीर को सबल बना सकते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अरुण पटेल, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर डॉ राजेश सिंह, सीएचसी के सहयोगी स्टाफ लैंब सुपरवाइजर सुनील गुप्ता एवं क्षय रोग विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे क्षय रोग विभाग के जिला पीपीएम समन्वयक विवेक कुमार मिश्रा द्वारा पोटली वितरण कार्यक्रम में आयोजन की भूमिका का निर्वहन कर उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।






