Home / News / चित्रकूट: कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सीओ राजापुर के नेतृत्व में थाना रैपुरा पुलिस की पैदल गश्त

चित्रकूट: कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सीओ राजापुर के नेतृत्व में थाना रैपुरा पुलिस की पैदल गश्त

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – आज दिनाँक 04.01.2026 को क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी की उपस्थिति में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना रैपुरा पुलिस बल द्वारा कस्बा रैपुरा के मिश्रित आबादी क्षेत्र,बाजार, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया। क्षेत्राधिकारी राजापुर द्वारा सड़क पर अवैध रुप किए अतिक्रमण को हटवाया गया साथ ही शराब की दुकान,होटल/ढाबा एवं दो/चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now