Home / News / चित्रकूट -थाना मारकुण्डी पुलिस टीम ने डकैती व चोरी के वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से 26 बकरियां

चित्रकूट -थाना मारकुण्डी पुलिस टीम ने डकैती व चोरी के वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से 26 बकरियां

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मारकुण्डी एवं उनकी टीम ने डकैती व चोरी के वाँछित अभियुक्त को 26 नग बकरियां कीमत करीब 01 लाख रूपये सहित 2210/-रूपया नगद के साथ गिरफ्तार किया ।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 22.12.2025 को वादी रामनरायण उर्फ तम्बा यादव पुत्र सुखलाल यादव निवासी कुसमी थाना मारकुण्डी जनपद चित्रकूट ने सूचना दी कि दिनांक 21-12-25 को वादी तथा वादी के गांव के ही बब्बू यादव पुत्र दादू भाई यादव अपनी अपनी बकरियो को लेकर जंगल में बैरिहा के पास चरा रहे थे तभी जंगल से चार की संख्या में अज्ञात लोग हाथ में लाठी और कुल्हाडी लिए हमलोगो के पास आ गये। जिनको देखकर हमलोग भाग लिए लेकिन कुछ दूर जाकर गिर पडे और वे लोग लाठी डंडो से पीटने लगे और गाली गुप्ता करने लगे मेरे सिर,मुह पर लाठी-डण्डा व कुल्हाडी से मार कर बोले चुपचाप मेरे साथ चलो । गले में साफी लगा कर तथा बकरियो को हाक कर जंगल के अंदर ले गये । 03.00 बजे हमदोनो को हमी की साफी से हाथ मुंह बाध दिए और कुल 26 नग बकरियों हाक कर महिपरवा पहाड़ की तरफ ले गये । इस सूचना पर थाना मारकुण्डी में मु0अ0सं0 55/2025 धारा 309(6) बीएनएस बनाम 04 अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक मारकुण्डी को निर्देशित किया गया था ।
दिनांक 03.01.2025 को मुखविर द्वारा सूचना दिया गया कि दिनांक 21.12.2025 को जो लोग कुसमी जंगल में चारगाहों के साथ मारपीट कर उनकी बकरियों को हकाकर ले गये थे, 26 बकरियों को दिनांक 25.12.2025 को ग्राम कररिया के जंगल से बरामद किया गया था । उसी में से एक व्यक्ति संदिग्ध इटवा डुडैला टॉवर के पास जंगल के किनारे खड़ा है। सूचना पर विश्वास करके अभियुक्त को इटवा डुडैला टॉवर के पास से व्यक्ति को समय 17.00 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूंछते हुए भागने का कारण पूंछा गया तो अपना नाम काऊ उर्फ नेगम अली पुत्र सज्जन खान उम्र 30 वर्ष निवासी लखनपुर थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज बताया साथ में यह भी बताया कि दिनांक 21.12.25 को मैं तथा मेरे साले का दामाद सलमान खान पुत्र अजमेर निवासी बेवहारी जिला शहडोल म0प्र0 व उसके दो साथी जिनका नाम पता मुझे नही मालूम । हमचारों लोग कुसमी जंगल से बकरी चरा रहे चारगाहों को मारपीट कर उन्ही के साफी से हाथ पैर बांध कर जंगल में उनको छोड़कर उनकी बकरियों को हाक कर बिछियन जंगल में ले गये थे। बकरियों को गाड़ी में लाद कर ले जाने वाले थे लेकिन पुलिस को जानकारी हो जाने के कारण नही ले जा पाये । बकरियों को जंगल में ही बेड कर दो तीन दिन रखे थे, जब देखे कि नही ले जा पायेगें तो,हमलोग छोड़ कर हट गये । उन्ही बकरियों का पता लगाने व ले जाने की जुगाड़ में आया था कि आप लोगों ने पकड़ लिया । बकरियों को ले जाने वाले वाहन के बारे में पूंछा गया तो बताया कि किराये से वाहन को ले लेते थे । इस घटना से पूर्व दिनांक 05.12.2025 हम लोग डोडामाफी के मुरली पहाड़ी के जंगल से चारगाहों की बकरियों को चुराकर ले गये थे । चोरी की गयी बकरियों के सम्बन्ध में दिनांक 10.12.2025 को मु0अ0सं0 53/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
प्रकाश में आए अभियुक्त काऊ उर्फ नेगम अली पुत्र सज्जन खान उम्र 30 वर्ष निवासी लखनपुर थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज को हिरासत में लिया गया तथा अभियुक्त सलमान खान पुत्र अजमेर निवासी बेवहारी जिला शहडोल म0प्र0 को प्रकाश में लाया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now