Home / News / चित्रकूट पुलिस ने 03 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चित्रकूट पुलिस ने 03 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस टीम ने 03 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।
(i). उ0नि0 संत प्रसाद चौकी प्रभारी मण्डी समिति थाना कोतवाली कर्वी द्वारा मु0नं0 185/2013 धारा 10 यूपी गुण्डा अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त भुवनेश्वर उर्फ बउवा पुत्र शिवनारायण निवासी बल्दाऊगंज कर्वी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।
(ii). उ0नि0 नरेन्द्र यादव मय हमराह आरक्षी शुभम मिश्रा थाना राजापुर द्वारा मु0नं0 3895/2020 अ0सं0 103/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त देवीदयाल पुत्र बिन्दा सोनकर निवासी ग्राम छिबो थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।
(iii). उ0नि0 हारून रसीद खां मय हमराह आरक्षी विजय पटेल थाना बहिलपुरवा द्वारा मु0नं0 5063/2024 अ0सं0 24/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त पप्पू पटेल पुत्र मतगंजन पटेल निवासी ग्राम खांच मजरा रूकमाबुजुर्ग थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now