Home / News / चित्रकूट – डीएम ने रामायण मेला परिसर का निरीक्षण कर अवशेष कार्यों को एक माह में पूर्ण कराने के दिए निर्देश

चित्रकूट – डीएम ने रामायण मेला परिसर का निरीक्षण कर अवशेष कार्यों को एक माह में पूर्ण कराने के दिए निर्देश

ब्यूरो संजय मिश्रा

चित्रकूट – जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग द्वारा द्वारा आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर एवं रामायण मेला हॉल के सौन्दर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था के सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि रामायण मेला हॉल के सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु शासन द्वारा ₹148.17 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई थी, जिसके सापेक्ष *₹139.49 लाख की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है तथा ₹83.69 लाख की धनराशि व्यय की गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नामित कार्यदाई संस्था सी एंड डी एस को को निर्देश दिए कि कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा अवशेष कार्यों को कार्यों 15 दिवस में पूर्ण कराए, उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निम्नलिखित कार्य ससमय गुणवत्तायुक्त ढंग से पूर्ण कराए जाएँ—

  1. परिसर में पूर्व में बिछाई गई इंटरलॉकिंग को आवश्यकतानुसार उखाड़कर निर्धारित डिजाइन एवं एकरूप पैटर्न के अनुरूप पुनः लगाया जाए।
  2. रामायण मेला हॉल के ग्रीन रूम में पेंटिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
  3. ग्रीन रूम एवं अन्य वॉशरूमों में टाइल्स एवं शेष फिनिशिंग कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएँ।
  4. आवश्यकतानुसार फर्नीचर की उपलब्धता एवं स्थापना का कार्य शीघ्र कराया जाए।
  5. मुख्य मंच पर लगाए गए ग्रेनाइट में जहाँ असमतलता (लेवल में अंतर) पाई गई है, वहाँ तकनीकी परीक्षण कर आधार (बेस) को समुचित रूप से ठीक करते हुए ग्रेनाइट को आवश्यकतानुसार बदलकर पुनः लगाया जाए।
  6. प्रस्तावित कोटा स्टोन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए।
  7. परिसर के बाहरी भाग में निर्मित म्यूरल वॉल को अधिक आकर्षक एवं उभारयुक्त स्वरूप प्रदान करते हुए चारों ओर पत्थर की कलात्मक कटिंग एवं फिनिशिंग कराई जाए।
  8. रामायण मेला परिसर के मुख्य प्रवेश क्षेत्र में इंटरलॉकिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
  9. परिसर में लगाए जाने वाले साइनेज इस प्रकार विकसित किए जाएँ कि उनमें भगवान श्रीराम, रामायण, चित्रकूट एवं राष्ट्रीय रामायण मेला की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर से संबंधित प्रेरणादायी शब्दों एवं संदेशों का समावेश हो।
  10. राष्ट्रीय रामायण मेला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा गैलरी क्षेत्र में स्टाम्प कंक्रीट (Stamp Concrete) एवं आगंतुकों के बैठने हेतु बेंच स्थापित किए जाने का सुझाव दिया गया, जिस पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश कार्यकारी संस्था को दिए गए।
  11. परिसर में पूर्व में कराई गई पेंटिंग का परीक्षण कर जहाँ आवश्यक हो वहाँ उसका मरम्मत एवं पुनः रंग-रोगन कराया जाए।
  12. अन्य सभी अवशेष एवं सुधारात्मक कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराते हुए कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर चित्रकूट की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। अतः सभी निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य उच्च गुणवत्ता, निर्धारित मानकों एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएँ, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा राष्ट्रीय रामायण मेला समिति के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now