Home / News / निजी विद्यालय संचालकों ने किया शाला संबल जांच का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

निजी विद्यालय संचालकों ने किया शाला संबल जांच का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

शिक्षा संबलन जाँच के विरोध मे एकजुट हुए निजी स्कूल संचालक। ज्ञापन सौंपा झालावाड़ । निजी स्कूल संगठन स्कूल शिक्षा परिवार और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा विभाग द्वारा जारी शाला संबल जांच के विरोध में मंगलवार को करीब 350 स्कूल संचालकों ने विशाल वाहन रैली निकालकर जिला कलेक्टर , जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक में ज्ञापन दिया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा सकारात्मक रुख रखते हुए उपरोक्त समस्या को राज सरकार से अवगत करवाने तथा जल्द हीं समस्या के समाधान के लिए प्रयास करने के लिए अवगत कराया गया। जिला शिक्षा माध्यमिक नरेन्द्र गहलोत द्वारा ज्ञापन के माध्यम से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने का आश्वासन दिया । जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक हेमराज पारेता ने कहां कि शिक्षा विभाग सदैव गैर सरकारी विद्यालयों के लिए सकारात्मक भाव रखता है । जिलाध्यक्ष पीयूष बटवानी ने बताया की निजी स्कूलों की प्रत्येक वर्ष RTE निरीक्षण के दौरान समस्त बिंदुओं पर जांच की जाती है परंतु उसके पश्चात अन्य जातियों की कोई आवश्यकता नहीं रह जाती है । उदयभान सिंह ने बताया कि उपरोक्त जांच से अनावश्यक दबाव और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा जबकि उपरोक्त बिंदुओं पर जांच पहले से ही प्रतिवर्ष RTE के अंतर्गत की जाती है । स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेश महासचिव अरुण राठौर ने बताया कि गैर सरकारी विद्यालय शिक्षा विभाग के सभी मापदंडों को पूरा करता है और बिना किसी सहायता के स्वतंत्र रूप से विद्यालयों को कम खर्च पर अच्छी शिक्षा देता है । जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा,अवनींद्र व्यास ने बताया कि निजी विद्यालयों में आवश्यक जांच से शिक्षण कार्य प्रभावित होता है । मिडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि निजी स्कुलों की अनावश्यक जाँच के विरोध,प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम मे खानपुर,बकानी,अकलेरा,सुनेल ,पिडावा,भवानीमंडी,
डग,चोमेहला,मनोहरथाना,झालावाड क्षेत्र के करीब 350 निजी स्कूल संचालक शामिल हुए

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now