रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – आज दिनाँक 28.08.2025 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद चित्रकूट के जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी की गयी। इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा जनप्रतिनिधियों से जनपद में नागरिकों को होने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में पूछा गया तथा बेहतर कानून व्यवस्था हेतु सुझाव लिये गये। जनपद में चल रही चोरों की गैंग व चोरों द्वारा ड्रोन उड़ाने से सम्बन्धित अफवाहों के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से चित्रकूट की जनता से आग्रह किया गया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। आपकी सुरक्षा के प्रति सम्पूर्ण चित्रकूट पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्र के गांवों/मजरो में ग्राम प्रधान/बीडीसी व अन्य सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया गया है।
इस गोष्ठी में मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा महेन्द्र कोटार्य, कोआपरेटिव बैंक चित्रकूट बांदा अध्यक्ष पंकज अग्रवाल एवं शिवशंकर सिंह रहे।






