Home / News / पुलिस कप्तान बांका ने 15 पुलिस पदाधिकारियों को दिया नये जिम्मेदारी की कमान

पुलिस कप्तान बांका ने 15 पुलिस पदाधिकारियों को दिया नये जिम्मेदारी की कमान

बांका पुलिस कप्तान उपेंद्र नाथ वर्मा ने जिले से पुलिस पदाधिकारियों के तबादले होने से 15 नये चेहरे को जिला पुलिस थानो का दिया कमान। सभी तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी हैं । इन सभी के तैनाती होने से जिले में और अधिक अपराध का ग्राफ नीचे गिरने की संभावना है। जिन पुलिस कर्मी को नये थाने मिले हैं वे इस प्रकार है– पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक कटोरिया, बबलू कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक बॉउंसी,रामाशंकर सिंह को अंचल पुलिस निरीक्षक बांका, शशिकांत सिन्हा को प्रभारी चुनाव सेल एवं पुलिस उपाधीक्षक ( रक्षित) के सहायतार्थ, दिनेश कुमार वर्मा को यातायात थानाध्यक्ष एवं डी 0आई0 यु बांका, अरविंद राय को थानाध्यक्ष शंभुगंज, आशुतोष कुमार को थानाध्यक्ष कटोरिया, राजरतन को चांदन थानाध्यक्ष, देवानंद पासवान को SC /ST थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक गुलशन कुमार को फुल्ली डुमर ओ0 पी0 का थानाध्यक्ष, राजीव रंजन को पंजवारा थानाध्यक्ष, कन्हैया झा को सुइया थानाध्यक्ष, शैलेश कुमार को बंधवा कुरावा थानाध्यक्ष, सुजीत कुमार को नवादा बाजार ओ0 पी0 थानाध्यक्ष, वही सुप्रिया कुमारी को खेसर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now