Home / News / चित्रकूट – जनपद में द्वितीय करियर गाईडेंस मेला का हुआ आयोजन

चित्रकूट – जनपद में द्वितीय करियर गाईडेंस मेला का हुआ आयोजन

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – राजकीय बालिका इण्टर कालेज कर्वी चित्रकूट प्रांगण में करियर मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रुप से मुख्य अतिथि देवी प्रसाद पाल (मुख्य विकास अधिकारी CDO) तथा अति विशिष्ट अतिथि अशोक जाटव (जिला पंचायत अध्यक्ष) व पंकज अग्रवाल (अध्यक्ष बांदा कोऑपरेटिव बैंक) द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि करियर सिर्फ़ रोज़गार नहीं,यह आपके सपनों की पहचान है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविन्द कुमार (CO सिटी कर्वी), रविशंकर (जिला विद्यालय निरीक्षक चित्रकूट), विवेक सिंह (जिला समन्वयक चित्रकूट), श्रीमती सपना सिंह (उप-प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर), तथा डॉ०मुकेश पाण्डेय (S.M.O), प्रभात कुमार त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक,कर्वी), अरुणेंद्र शुक्ला (जिला कौशल विकास अधिकारी) तथा जितेंद्र शुक्ला (प्रधानाचार्य ITI शिवरामपुर) ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को करियर चुनाव के सम्बन्ध में जानकारी दी। जिला कौशल विकास अधिकारी ने यह भी जानकारी दी की जिले में निशुल्क आवासीय कौशल विकास केंद्र खुल रहा है जिसमें विद्यार्थी सोलर पैनल,मैकेनिक इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक,फ्रिज कूलर मैकेनिक,कंप्यूटर एवं अन्य क्षेत्रो का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि आज का सही निर्णय कल की सबसे बड़ी सफलता बन सकता है। सत्यम यादव (जनपद नोडल) द्वारा कैरियर मेले के उद्देश्य से आए हुए सभी अतिथियों को अवगत कराया गया।
मार्गदर्शक * के रूप में हरिश्चंद्र (प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज घुरेटनपुर चित्रकूट), आशीष मिश्रा (प्रधानाचार्य पण्डित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज ऊंचाडीह), विश्वेश्वर सिंह (प्रधानाचार्य पण्डित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज हरदी कला), श्रीमती शशिकला (प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कालेज कर्वी), सनत कुमार द्विवेदी (प्रधानाचार्य GHS सेमरिया चरणदासी), शारदा प्रसाद गुप्ता (प्रधानाचार्य GHS रौली कल्याणपुर), भैरव प्रसाद (प्रधानाचार्य GHS बड़ी मड़ैयन), श्रीमती कमला साहू (प्रधानाचार्या GHS भरतकूप व जनपदीय नोडल) व जनपद के सभी विद्यालयों से प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षक उपस्थित रहे। इटवा डुड़ैला के छात्रों द्वारा मादक पदार्थों का सेवन न करने की नसीहत देने वाले कार्यक्रम की प्रस्तुति की एवं GHS भरतकूप के विद्यार्थियों ने CII एवं तमन्ना टेस्ट के माध्यम से आप कैसे करियर का चुनाव करेंगे इससे जुड़ा हुआ रोल प्ले प्रस्तुत किया। अखिलेश कुमार व्यायाम शिक्षक जीएचएस मंडौर के द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता से आनंदित करने वाला, उत्साह भर देने वाला कार्यक्रम किया गया।
श्री प्रदीप नारायण शुक्ला (अध्यक्ष जिला पुस्तकालय) कार्यक्रम का सफल संचालन कर सभी को मंत्र मुग्ध किया।
श्रीमती कमला साहू जिला नोडल द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now