चित्रकूट – आज दिनाँक 13.12.2025 को शासन की मनसा अनुरूप जन समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग व पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना बहिलपुरवा में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें साथ ही कहा कि जमीन सम्बन्धित समस्या को पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराया जाए। तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बहिलपुरवा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क,साइबर हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना व हवालात का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान थानाध्यक्ष बहिलपुरवा सत्यमपति त्रिपाठी, पुलिस एवं राजस्व विभाग अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






